शातिरों ने तीन ATM से पैसों की निकासी को किया बंद, फिर पुराने तरीके से ठगी

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

शहर के चौगान मैदान के समीप तीन नामी बैंकों के एटीएम (ATM) पर दिनदहाड़े निशाना साधा। बेहद ही शातिर तरीके से पहले एसबीआई, पीएनबी व बघाट बैंक की आसपास स्थित मशीनों को ऐसे तरीके से हैक किया कि इसमें से ग्राहकों के पैसों की निकासी बंद हो जाए। इस दौरान शातिर आसपास ही घूमते रहे।

तीनों स्थानों पर निकासी न होने की स्थिति में उपभोक्ता परेशान हो रहे थे। इसी बीच शातिर युवकों ने एक महिला को झांसे में ले लिया। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंची महिला को युवक ने एटीएम कार्ड पकड़कर दोबारा कोशिश करने को कहा।

इसी बीच शातिराना तरीके से महिला के एटीएम का पिनकोड भी हासिल कर लिया। पैसे न निकलने पर महिला को कार्ड पकड़ा दिया। तब तक युवक कार्ड बदल कर अपने मंसूबों को अंजाम दे चुका था। पलक झपकते ही महिला के खाते से दो बार पैसों की निकासी कर 15,300 रुपए निकाल लिए गए।

मैसेज मिलने पर तुरंत ही महिला ने बैंक शाखा प्रबंधक को इसकी सूचना दी। प्रबंधक ने जब कार्ड देखा तो वो महिला का नहीं था। खास बात ये भी है कि सीसी फुटेज से बचाव के मकसद से युवक हेलमेट पहनकर एटीएम में घुसा था। दीगर ये भी है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक व बघाट बैंक की तीनों ही शाखाएं 100 मीटर की दूरी पर हैं।

बैंकों ने मुख्य शाखा के समीप एटीएम लगाए हुए हैं। हैरान कर देने वाली बात ये है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सुरक्षा कर्मी अक्सर ही एटीएम में नजर आता है, लेकिन बुधवार को वो था या नहीं, इस बात की तस्दीक तो नहीं हुई है, लेकिन बैंकों के स्तर पर भी कहीं न कहीं चूक मानी जा सकती है।

इसी बीच बुजुर्ग महिला ने पीएनबी शाखा से कोई संतोषजनक कार्रवाई न मिलने पर गुन्नुघाट पुलिस को 15,300 रुपए की ठगी के बारे में सूचित किया। आपको बता दें कि कुछ रोज पहले ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के भीतर से ही बदमाश एक सेवानिवृत फौजी का बैग ले उड़े थे। इसमें जमटा के रहने वाले फौजी के 40 हजार रुपए व जरूरी दस्तावेज भी थे। इस घटना का भी अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

उधर, बातचीत में डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी ने बताया कि शाम के वक्त एक महिला ने 15,300 रुपए की ठगी की सूचना दी है। इसके बाद थाना प्रभारी सहित साइबर टीम को मौके पर भेजा गया है। एक सवाल के जवाब में डीएसपी ने साफ किया कि बैंकों की तरफ से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। डीएसपी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही बैंकों को तुरंत ही पुलिस को सूचित करना चाहिए था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...