
शाहपुर – नितिश पठानियां
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के पंचायत के प्रतिनिधि प्रधान उप प्रधान वार्ड सदस्य पंचायत समिति आज रैत काँग्रेस कार्यलय में स्थानीय शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि प्रदेश काँग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया से अपनी मांगों को लेकर मिले।
पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि एक साल से मनरेगा के दिहाड़ी दार मजदूरों की लगाई हुई दिहाड़ीओ का पैसा नही मिल रहा है और पंचायत में विकास कार्यों के लिए सीमेंट नही आ रहा है। जिससे पंचायतो के विकास कार्य ठप पड़े है।उनका कहना था कि मनरेगा के दिहाड़ी दारो को पैसा न मिलने से घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने उनकी मांगों को ध्यान से सुना और कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और पंचायती राज के मंत्री बरिंद्र कवर ओर के समक्ष आपकी मांगो को रखा जाएगा। जिससे मनरेगा के दिहाड़ीदारो को पैसा मिले ओर विकास कार्यों के लिए समय समय पर सीमेंट आये।
पठानिया ने कहा कि पिछले साढ़े चार बर्ष बीत जाने के बाद भी प्रदेश की भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया है। आज भी प्रदेश के हर बर्ग की जनता इस भाजपा की डबल इंजन की सरकार से दुखी है। भाजपा सरकार के विकास कार्य सिर्फ अखबारों और मीडिया तक ही सीमित है धरातल पर कुछ नही है। अगर धरातल पर प्रदेश की सरकार ने विकास किया है तो बो जनता को दुःखी करने का काम किया है।
अब चुनावों को नजदीक देखते हुए भाजपा की सरकार ने शिलान्यासो करने में जोर किया है ताकि जनता को ठगा जा सके लेकिन जनता सब जानती है। अब प्रदेश की जनता बदलाब करके प्रदेश में काँग्रेस की सरकार को सत्ता में लाना चाहती है।और प्रदेश में सम्पूर्ण विकास करवाना चाहती है। जिससे प्रदेश का हर बर्ग खुश रहे।
काँग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता से 10 बड़े वायदे किये सरकार आते ही इन वायदों पर काम किया जाएगा जिससे हर बर्ग की जनता खुश हो कांग्रेस पार्टी जो कहती है उसको करने में विसवास करती है।
ये रहे मौजूद
इस अबसर उप प्रधान सुरेश पटाकू,वार्ड पंच कुसम लता,वार्डपंच इच्छया देवी,वार्डपंच सुदर्शना देवी,सुरेश मेहराआदि गणमान्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।
