साइकिलिंग: देहरादून से लेह के लिए साइकिल पर निकले 60 से 75 साल के छह ‘युवा’

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हौसला बुलंद हो तो उम्र मायने नहीं रखती। ऐसा ही हौसला लेकर देहरादून के छह साइकिलिस्ट 2,000 किमी के सफर पर निकले हैं। खास बात यह है कि यह सभी साइकलिस्ट 60 से 75 साल की उम्र के हैं, लेकिन इनका हौसला पहाड़ जैसा है।

देहरादून से निकले यह सभी साइकलिस्ट लेह तक का सफर तय करेंगे। लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश देने के लिए इन्होंने यह अभियान छेड़ा है। 28 अगस्त को इनका दल देहरादून से निकला था।

मंगलवार को यह सभी शिमला पहुंचे। काजा, किन्नौर से होते हुए यह दल अटल टनल रोहतांग पहुंचेगा और इसके बाद लेह तक का सफर साइकिल से ही तय करेंगे। लेह से वापस यह दल देहरादून पहुंचेगा।

दल का नेतृत्व कर्नल अनिल गुरुंग कर रहे हैं। इसके अलावा दल में विनोद सकलानी, गोपाल थापा, विश्व धीमान, कमलजीत धीमान और पुष्पेंद्र पंवार शामिल हैं। विनोद सकलानी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि अच्छा स्वास्थ्य ही जिंदगी में खुश रहने की चाबी है।

यही संदेश देने के लिए उनका दल निकला है। इससे पहले वह देहरादून से गंगोत्री और खारदूंगला जैसे दुर्गम क्षेत्रों का सफर साइकिल से कर चुके हैं। सकलानी ने युवाओं को संदेश दिया कि नशे से दूर रहें और शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए साइकलिंग करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...