एफआईआर दर्ज होने से खफा सोलंग गांव के लोग गिरफ्तारी देने पहुंचे पुलिस थाना

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सोलंग गांव को जोड़ने वाली अस्थायी पुलिया बहने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को झूला पुल पर लटकाने और माला पहनाकर दुर्व्यवहार करने के मामले में कुछ लोगों के खिलाफ मनाली थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। इससे खफा गांव के लोग बुधवार को मनाली थाना में गिरफ्तारी देने पहुंचे।

हालांकि, पुलिस ने किसी भी ग्रामीण को गेट से अंदर नहीं आने दिया। जिनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उन्हें पूछताछ के लिए अंदर बुलाया गया।

बता दें बीते दिनों बाढ़ आने से सोलंग गांव को जोड़ने वाली अस्थायी पुलिया बह गई थी। साथ ही पुलिया पार कर रहे दो युवकों की भी बहने से मौत हो गई थी।

इसके बाद जब अधिकारी मौके का जायजा लेने पहुंचे तो गुस्साए ग्रामीणों ने उनका घेराव किया। ग्रामीणों पर अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...