सियासत: बंद कमरे में मिले महेंद्र सिंह और सुखविंद्र सुक्खू, डिनर भी किया

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

जयराम मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य और जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर  सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सुंदरनगर स्थित सुकेत सदन के बंद कमरे में मुलाकात हुई।

यह मुलाकात रविवार रात को 8:00 से 10:30 बजे के बीच हुई है और दोनों नेताओं ने डिनर भी साथ ही किया। हालांकि इस दौरान भाजपा विधायक राकेश जम्वाल और इंद्र सिंह गांधी भी मौजूद थे। हालांकि ये नेता इसे साधारण मुलाकात बता रहे हैं।

कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। डिनर इन चारों नेताओं ने एक साथ किया लेकिन उसके बाद महेंद्र और सुक्खू की बंद कमरे में काफी देर तक चर्चा चली। महेंद्र का रविवार को रात्रि विश्राम सुकेत सदन में था।

उधर, इस मुलाकात को इस तरह से दर्शाया गया कि सुक्खू यहां रात्रि विश्राम के लिए आए थे, जबकि उनके लिए एक निजी होटल में पहले से कमरा बुक था। ऐसे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...