कोटला – स्वयम
साहब जब तक शरीर साथ दे रहा था तब तक कमा लेता था ,पर अब शरीर ने साथ छोड़ा रोटी का जुगाड़ लगाना भी मुश्किल हो रहा हैI यह हाल है जिला कांगड़ा के ज्वाली विधानसभा के गांव ठेहड़ू के रक्षपाल का कुछ साल पहले एक दुर्घटना में उसका एक कुल्हा टूट गया, किसी तरह चलता- फिरता दिहाड़ी लगाकर गुजारा करता रहा दवाई के सहारे उठ खड़ा हो जाता पर पर अब आलम यह है उसका दूसरा कुल्हा भी साथ छोड़ गया है I
जब टाण्डा में दिखाया गया तो डॉक्टर ने कूल्हे का ऑपरेशन बता डाला जिसमें खर्च लगभग 75 हजार से डेढ़ लाख तक का आएगा इतनी बड़ी रकम जुटाना रक्षपाल के बस की बात नहीं हैं परिबार में वह अकेला है भाईओं के सहारे अपना जीवन गुजरने को मजबूर है I उसका कहना है अब जीवन जीने से ज्यादा दिन काट रहा हूँ I
रक्षपाल ने बताया की उसे अब अंदर- बाहर जाने में मुश्किल हो रही है I हर बक्त साथ रहने का कोई सहारा नहीं है I उसने बताया कि अगर उसको कोई व्हील चेयर मिल जाए तो वो अंदर बाहर जा सकता है पर उसने कहा कि अब तक पंचायत स्तर पर भी किसी ने उसकी सुध नहीं ली है I
उसने बताया की वह अपनी दिनचर्या के काम भी नहीं कर पा रहा है I हर वक्त बिस्तर पर पड़े- पड़े बेबसी के आंसू बहा रहा I उसने बताया डाक्टर आज कल कर रहे हैं I कई बार टांडा के चकर काट चूका है I अब उसके पास वहां तक पहुंचना भी मुश्किल है I
उसने डीसी कांगड़ा ,ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर ,मुख्यमंत्री जय राम से गुहार लगाई है कि उसकी मदद कि जाए I अगर कोई समाज सेवी ,दानी सज्जन उसकी मदद करना चाहता है तो बैंक खाते2253001700009052 रक्षपाल सिंह पंजाब नेशनल बैंक धडू मदद कर सकता है I
विधायक अर्जुन ठाकुर के बोल
इस बारे में स्थानीय विधायक अर्जुन ठाकुर से बात हुई उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी।