भाजपा का ‘बम‘ कांग्रेस करेगी डिफूज

--Advertisement--

Image

‘ब-बेरोजगागरी म-मंहगाई का कांग्रेस करेगी समाधान-अल्का लाम्बा।

शिमला- 16 अगस्त, 2022 – जसपाल ठाकुर

अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लाम्बा व नरेश चौहान  ने आज राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेरोजगारी व मंहगाई के विरुद्व कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की श्रंखला के रूप में आगे लेकर जाएगी।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी 17 से 23 अगस्त, 2022 के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू व सभी वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में गांव, गली, शहर की मंडियों, खुदरा बाजारों और अन्य स्थानों पर आपसी विचार-विमर्श के लिए मँहगाई चैपाल आयोजित करेगी

अल्का लाम्बा ने कहा कि बेरोजगारी व मंहगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी 28 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में बेरोजगारी व मँहगाई पर हल्ला बोल रैली आयोजित करेगी, जिसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जिला व ब्लाक कांग्रेस कमटियां एक साथ जिला और ब्लॉक स्तर पर मँहगाई पर हल्ला बोल- दिल्ली चलो कार्यक्रम आयोजित करेंगी।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भारत के लोग मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का खामियाजा भुगत रहे हैं। दही, छाछ, पैक किए हुए खाद्यान्न जैसे आवश्यक सामानों पर अत्यधिक करों के कारण मँहगाई बढ़ रही है, जबकि सार्वजनिक सम्पत्ति को मित्र पूँजीपतियों को हस्तांतरित करने और दिशाहीन अग्निपथ योजना की शुरुआत से रोजगार की स्थिति को बद से बदतर हो रही है। हिमाचल प्रदेश काँग्रेस इन जनविरोधी नीतियों पर लोगों में जागरुकता फैलाती रहेगी और भाजपा सरकार पर इसकी गलत नीतियों को बदलने के लिए दबाव बढ़ाएगी।

अल्का लाम्बा ने कहा कि मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी द्वारा 5 अगस्त, 2022 को आयोजित देशव्यापी आन्दोलन ने सामान्य जनभावनाओं को पूर्णतया प्रतिबिंबित किया। एक राष्ट्रव्यापी जायज विरोध को काला जादू के रूप में कलंकित करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हताशापूर्ण प्रयास बेतहाशा बढ़ती कीमतों और बेरोजगारों को नियंत्रित करने में भाजपा सरकार की पूर्ण विफलता के कारण जन्म ले रही असुरक्षा की भावना को उजागर करता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...