लाहुल के जाहलमा नाले में बाढ़; चंद्रभागा नदी का बहाव रुका, गांव में झील बनने से कई खेत जलमग्र

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य 

जिला लाहुल-स्पीति की लाहुल घाटी में जाहलमा नाले में भारी बाढ़ आने से व्यापक नुकसान हुआ है। जाहलमा नाले में भारी बाढ़ आने के कारण काफी मलबा भी चंद्रभागा नदी में आ पहुंचा। जिस कारण चंद्रभागा नदी का बहाव भी रुक गया है।

चंद्रभागा नदी का बहाव रुकने के चलते जोबरग गांव में बड़ी झील बन गई है और झील बनने के कारण नदी के किनारे लगते खेत भी पानी की चपेट में आ गए हैं।

स्थानीय लोगों के मन में भी डर बना हुआ है कि अगर नदी का प्रवाह सामान्य नहीं हुआ, तो साथ लगते गांव भी डूब सकते हैं, वहीं लाहुल-स्पीति पुलिस ने भी स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वे नदी नाले किनारों का न करें।

जोबंर्ग गांव के पूर्व प्रधान सोमदेव योकी ने बताया कि नदी में बनी झील अगर अचानक से खुलती हैं तो उस हालत में जसरथ से आगे उदयपुर तक नदी किनारे लोगों को भयंकर खतरा हो सकता है।

जोबंर्ग गांव में नदी के पानी की झील के कारण कई लोगों के खेत इसकी चपेट में आ गए हैं और फसलें भी खराब हो गई है। इस बारे में जिला प्रशासन को भी सूचित कर दिया है।

एसपी मानव वर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मियों को जगह-जगह तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नदी का पानी अपना रास्ता बना रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों से आग्रह है कि वह नदी नालों के किनारे बिल्कुल भी न जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...