फुटबाल प्रेमियों को जबरदस्त झटका, FIFA ने भारत पर लगाया प्रतिबंध, खतरे में U-17 विश्व कप

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली ब्यूरो – रिपोर्ट

भारतीय फुटबाल पे्रमियों को फीफा ने जबरदस्त झटका दिया है। फुटबाल की सबसे प्रतिष्ठित संस्था फीफा ने भारतीय फुटबाल संस्था से सस्पेंड कर दिया है। यानी उस पर बैन लगा दिया है।

मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में हवाला दिया गया है भारतीय फुटबाल संघ ने फीफा के नियमों को तोड़ा है। फीफा ने तीसरे पक्ष द्वारा गैर जरूरी दखल का हवाला देकर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को निलंबित किया है।

इसी के साथ भारत में 11 से 30 अक्तूबर तक होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी भी खतरे में पड़ गई है। 85 साल के इतिहास में पहला अवसर है, जबकि फीफा ने एआईएफएफ पर प्रतिबंध लगाया।

निलंबन तभी हटेगा जब एआईएफएफ कार्यकारी समिति की जगह प्रशासकों की समिति के गठन का फैसला वापस लिया जाएगा और एआईएफएफ प्रशासन को महासंघ के रोजमर्रा के काम का पूरा नियंत्रण दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...