महंगाई की मार: कल से 2 रुपए महंगा मिलेगा दूध, अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली ब्यूरो – रिपोर्ट

महंगाई तले पिस रही जनता पर अब कल से एक और मार पडऩे वाली है। बुधवार से दूध दो रुपए प्रति लीटर महंगा हो जाएगा।

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अमूल दूध की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। बुधवार से अमूल के दूध दो रुपए लीटर महंगे हो जाएंगे। इसके साथ ही मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतें बढ़ा दी है।

गुजरात समेत पूरे देश में 17 अगस्त से दूध दो रुपये महंगा मिलेगा। अब 500 एमएल अमूल गोल्ड की कीमत बढक़र 31 रुपए हो जाएगी।

अमूल ताजा के 500 एमएल के पैकेट अब ग्राहकों को 25 रुपए में मिलेंगे और 500 एमएल के अमूल शक्ति का पैकेट 28 रुपए में मिलेगा,

वहीं मदर डेयरी के फुल क्रीम कल से 61 रुपए लीटर पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा, वहीं टोंड दूध 51 रुपए लीटर मिलेगा, जबकि कऊ मिल्क 53 रुपए प्रतिलीटर मिलेगा।

इससे पहले मदर डेयरी ने 6 मार्च को दूध की कीमतों में दो रुपए लीटर का इजाफा किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...