कांगड़ा किला में पद्मश्री करतार सिंह सौंखले ने किया ध्वजारोहण, भारतीय पुरातत्व संरक्षण ने किया सम्मानित

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कांगड़ा के ऐतिहासिक दुर्ग में भारतीय पुरातत्व संरक्षण, शिमला मंडल की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस उपलक्ष में पद्मश्री करतार सिंह सौंखले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

राष्ट्रगान के उपरांत करतार सिंह सौंखले की ओर से कांगड़ा के ऐतिहासिक दुर्ग में 15 मीटर ऊंचे राष्ट्रध्वज का उद्घाटन किया गया। एमवीएम स्कूल की छात्रा अंशिका व राशि ने श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक उच्चारण किए।

इसके बाद भारतीय पुरातत्व संरक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद् की ओर से मुख्य अतिथि का अभिवादन किया गया और उन्हें हिमाचली टोपी और शाल से सम्मानित किया गया।

साथ ही अधीक्षण पुरातत्वविद् ने समूचे हिमाचल प्रदेश में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव का ब्योरा पेश किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि ने स्कूली छात्रों का प्रोत्साहन बढ़ाया और आजादी का महत्व बताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...