
हमीरपुर, 15 अगस्त – अनिल कपलेश
एक तरफ जहां पूरा देश आजादी के 75 साल पूरा होने पर “आजादी का अमृत महोत्सव” मना रहा है तो वहीं हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एक जवान खो दिया है।
हमीरपुर सदर थाना में बतौर एसएचओ अपनी सेवाएं दे चुके राजेश कुमार का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। रविवार देर रात्रि उनका देहांत हो गया है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले उनका नादौन स्थानांतरण हुआ था, जहां वह उप निरीक्षक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। लेकिन इसी बीच उनका निधन हो गया।
राजेश कुमार के आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। निधन की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
