जीएवी ने निकाली तिरंगा रैली

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा ने बाजार में तिरंगा रैली निकालकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया । एसडीम कांगड़ा नवीन तंवर ने स्कूल परिसर में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने छात्रों को संबोधित कर आजादी के संघर्ष और तिरंगा के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे आजादी के संघर्ष में मर मिटने वाले क्रांतिकारियों को हमेशा याद रखें । इससे पहले प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने बताया कि स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव 2 अगस्त से मनाया जा रहा है और प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि हिंदी व अंग्रेजी में आत्मनिर्भर भारत स्वतंत्र भारत पर निबंध लेखन के अतिरिक्त पेंटिंग प्रतियोगिता, देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 13 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने के लिए आज रैली निकालकर लोगों को प्रेरित किया गया ।

प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी शिक्षक व छात्र शनिवार को अपने घर तिरंगा लहराकर अमृत महोत्सव मनाएंगे। स्कूल में शनिवार की छुट्टी रद्द कई कार्यक्रम रखे गए हैं ,ताकि छात्रों में देशभक्ति के संस्कार भरे जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...