नशे में धुत कैंटर चालक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौके पर मौत, दूसरा रेफर

--Advertisement--

Image

रजनीश ठाकुर – बद्दी 

बद्दी ट्रक यूनियन बाईपास रोड़ पर नशे में धुत एक कैंटर चालक ने बाइक सवारों को बुरी तरह से कुचल डाला। हादसा इतना भयंकर था के मौके पर खड़े लोगों की रूह कांप उठी।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार 3 युवक दावत चौक से यूनियन बाईपास की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से आये एक तेज़ रफ़्तार केंटर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

बाइक पर सवार 2 युवक तो नीचे गिरे और पिछले टायरों के नीचे कुचले गए। जबकि बाइक आगे फंसी रही और 1 युवक बाइक के हैंडल में फंसा रहा।

केंटर चालक बाइक को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया और उसे होश ही नहीं थी के आगे बाइक फसी है 1 युवक उस पर सवार है। लोगों के चिल्लाने के बाद कैंटर चालक ने ब्रेक लगाई औऱ बाइक में फंसा युवक नीचे गिर।

हादसे में 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 को गम्भीर हालात में बद्दी अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने केंटर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...