BREAKING : हिमाचल में सातवें दिन आ गया पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम, यहां देखें आपना परिणाम

--Advertisement--

Image

शिमला,10 जुलाई – जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने कांस्टेबल के 1334 पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी कर दिया है।

पुलिस मुख्यालय ने 7 दिन के भीतर परिणाम जारी किया है। 3 जुलाई 2022 को आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 69405 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।

लिखित परीक्षा में 12336 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। सफल होने वालो में 9629 पुरुष हैं, जबकि 2707 महिला अभ्यर्थियों ने परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।

अगले चरण की प्रक्रिया को लेकर फिलहाल मुख्यालय ने कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया है,क्योंकि इसे जिला स्तर पर किया जाता है।

गौरतलब है कि 3 जुलाई को आयोजित परीक्षा को लेकर आंसर को अपलोड करने की भी मांग हुई थी, लेकिन मुख्यालय ने इस मांग को कोई तवज्जो नहीं दी।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि लिखित परीक्षा का परिणाम हिमाचल प्रदेश पुलिस की वेबसाइट http://citizenportal.hppolice.gov.in पर ही पुलिस विभाग की वेबसाइट क्रैश होने की जानकारी भी सामने आ रही है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भर्ती की आगामी प्रक्रिया संबंधित जिला स्तर पर पूरी की जाएगी।

3 जुलाई को परीक्षा आयोजित करने से पहले प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस मुख्यालय आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने में भी कामयाब रहा था, इस मामले में अब तक तीन अलग अलग चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं।

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती के हरेक जिला का परिणाम क्लिक पर उपलब्ध 

Sirmour :  https://bit.ly/3RyBipA

Shimla :  https://bit.ly/3PcT4N2

Una :  https://bit.ly/3AG5t8a

Solan : https://bit.ly/3NUpL0D

Mandi : https://bit.ly/3uCz0vv

Lahul Spiti : https://bit.ly/3z40kFX

Kangra : https://bit.ly/3RrcuQ3

Kinnaur : https://bit.ly/3aukTBO

Hamirpur : https://bit.ly/3yrosRb

Bilaspur : https://bit.ly/3RnPnWD

Chamba : https://bit.ly/3avCcCv

Police Result Kangra

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...