कुठेड़ में 15 लाख रुपये की लागत से बनेगा पशु औषधालय-अर्जुन ठाकुर

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुठेहड में शनिवार को पशु औषधालय का भूमि पूजन विधायक अर्जुन ठाकुर ने किया। यह पशु औषधालय 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा।

इससे पहले कुठेहड में पहुंचने पर विधायक अर्जुन ठाकुर का ढोल की थाप पर स्वागत किया गया। इस पशु औषधालय के लिए जमीन स्थानीय निवासी रतो राम शर्मा ने दान की ।

विधायक अर्जुन सिंह ने पशु औषधालय के लिए जमीन दान देने वाले रतो राम शर्मा का धन्यवाद किया । उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में भरपूर विकास किया है।

कोटला बैल्ट की पानी की समस्या को 16 पंचायतों में उपलब्ध करवाया, 40 करोड़ रुपए की लागत से बोह द्रीणी से लाया जा रहा है।

जोकि लगभग 13 पंचायतों को सुलभ हो गई है, एवं अन्य पंचायतें को पेयजल पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

उन्होंने कहा कि लोगो की सुविधा के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के महिला पुरूषों के लिए पैंशन योजना चलाई जा रही है, जिसमें हर माह पेंशन का प्रावधान है।

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत 31,000 रुपए की सहायता गरीबी रेखा के नीचे रह रहे परिवार की बेटी की शादी पर दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत् परिवार मे अपाहिज की सहायता के लिए 3,000 रुपए प्रति माह दिए जा रहे हैं।

इसके अलावा सरकार द्वारा लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री गृहणी योजना, हिम केयर आदि चलाई जा रही है।

सरकार द्वारा महिलाओं को बस किराया में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है, पेयजल का बिल माफ कर दिया गया है।

125 यूनिट तक बिजली खपत पर बिजली का बिल भी माफ कर दिया गया है।

ये रहें मौजूद 

इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुशील शर्मा ,शीला धीमान, बीडीसी सुरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान जयराज ,उपप्रधान अनिल जरियाल ,पूर्व बीडीसी राजेश कनौजिया , चैन पटियाल, कैप्टन ज्ञान राणा ,मदन,मनमोहन सहित विभिन्न – विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...