भटियात के समोट की मधु के लिए वरदान साबित हुई 108 एंबुलेंस सेवा,एंबुलेंस में दिया लडक़े को जन्म”

--Advertisement--

Image

सिहुंता – अनिल संब्याल

जिला चम्बा के अंतर्गत भटियात के स्थित 108 एंबुलेंस सेवा समोट गांव की मधु के लिए वरदान साबित हुई। मधु का एंबुलेंस स्टाफ ने बीच राह में सुरक्षित प्रसव करवाया है। मधु ने एंबुलेंस में लडक़े को जन्म दिया है।

जानकारी के अनुसार मधु व नवजात को चिकित्सीय जांच के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। जहां दोनों की हालत सही है।

रविवार को समोट गांव की मधु को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी समोट ले आए।जहां मधु को मेडिकल कालेज टांडा रेफर कर दिया। इस पर परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा मांगी।

मधु को जब समोट से प्रसव हेतु मेडिकल कालेज टांडा ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर एंबुलेंस स्टाफ ने बीच राह में प्रसव करवाने का फैसला लिया।

108 एंबुलेंस के ईएमटी रोहित ठाकुर व पायलट चमेल सिंह ने मधु का कांगड़ा के मटौर चौक के पास सुरक्षित प्रसव करवाने में सफलता प्राप्त की।

मधु ने एंबुलेंस में स्वस्थ्य लडक़े को जन्म दिया। बाद में मधु व नवजात लडक़े को अस्पताल लाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...