अध्यक्ष बनने पर पहली बार रैत पहुंची प्रतिभा सिंह, केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत   

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां 

रैत कांग्रेस कार्यलय में स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सहित बिधायक विक्रमादित्य को शाल टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने स्थानीय शाहपुर के कांग्रेस नेता केवल सिंह को दिया आशीर्वाद ओर ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर को कहा कि इस बार शाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जिता कर भेजे। ताकि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद बिधानसभा क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाया जाए।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि बेसे भी बिधानसभा क्षेत्र की जनता से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का खास लगाव रहा है और आगे भी कांग्रेस पार्टी का साथ हमेशा रहेगा।

पठानिया ने कहा कि बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर में आज जो भी विकास कार्य हुए है बो पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की ही देन थी।जो भी राजा वीरभद्र सिंह से मांगा राजा ने दिल खोल कर दिया।

पठानिया ने कहा कि मेरी ताकत मेरी बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता है और इसी जनता की ताकत के दम से मुझे आगे बढ़ने का हौंसला मिलता है।आज अगर इस मुकाम पर हु तो पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ओर शाहपुर हल्के की जनता के आशीर्वाद से हु।

आगे भी शाहपुर में भाजपा के साथ लड़ाई विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से लड़ूंगा ओर जनता के आशीर्वाद से जीतूंगा ।

बिधायक विक्रमादित्य ने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है और एकजुट हो कर शाहपुर से भी बिधायक कांग्रेस पार्टी का बना कर भेजे ताकि शाहपुर के अंदर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जो विकास कार्यो को स्वीकृति दी थी उनको आगे बढ़ाकर पूरा किया जाए और बिधानसभा शाहपुर हल्के की जनता को सुख सुबिधा को प्रदान कर सके।

ये रहें मौजूद 

इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर,सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष विनय ठाकुर,पिंटू परमार पूर्व प्रधान,प्रदीप बलोरिया रिटायर कर्मचारी संघ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, सुनित पठानिया रिटायर आयुष बिभाग जॉइंट डायरेक्टर,शेर सिंह,कुलवंत सिंह प्रधान,,एस०सी०प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष चंद,भूतपूर्व सैनिक लीग ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष बाली राम,केवल राणा, संजय चौधरी,प्रताप सिंह,विजय पठानिया ,इकवाल सिंह मिंटा पंचायती राज संगठन ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, प्रताप सिंह एसटी उपाध्यक्ष, सुरेश मेहरा वार्ड मेंबर, रणजीत सिंह, शेर सिंह, संजय कुमार, प्रशोत्तम राणा, संजय कुमार, विपुल पटाकू युवा कांग्रेस,जगदीश शर्मा,तिलक राज, विजय कुमार, विजय कुमार, रणजीत सिंह, सतीश,शेर सिंह चौधरी, संजय चौधरी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सरिता सैनी,रीना पठानिया,कुसम लता,सुषमा देवी,सीमा देवी,मंजू देवी,सरोशी परमार,राजेश्वरी राणा पूर्व प्रधान,दलीप धीमान,इच्छया देवी,उर्मिला राणा, हरचरण सिंह (शिंदा)अमर नाथ,कुलभूषण चौहान रिटायर प्रिंसिपल, अनिल कुमार, आयुष ठाकुर,रितिका शर्मा जिला परिषद सदस्य,पवन पठानिया,शशि मेहता,विपुल पटाकू,जागीर सिंह,भानु प्रताप सिंह पठानिया,एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...