हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य कर रही प्रदेश सरकार : बिक्रम ठाकुर

--Advertisement--

Image

गंगोट में जनसंवाद कर किया जनसमस्याओं का समाधान

जसवां प्रागपुर – आशीष कुमार 

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में सभी गांवों को चरणबद्व तरीके से विकास कार्यों के साथ जोड़ा जा रहा है ताकि लोगों की बेहतर सुविधाएँ मिल सके।

शनिवार को ग्राम पंचायत गंगोट में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित करते उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते यह बात कही।

इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश की जनता इन योजनाओं से लाभ प्राप्त कर सरकार के प्रयासों और संकल्पों को साकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए आवागमन के साधन होना अत्यंत जरूरी हैं, सड़क निर्माण के साथ ही गांवों का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इसी कारण जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने सड़कों का सुदृढ़ जाल बिछाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान भी सुनिश्चित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जनमंच कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें लोगों की समस्याओं को समयबद्व तरीके से हल किया जा रहा है इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से भी आम जनमानस की समस्याओं का हल किया जा रहा है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि गरीब तथा निर्धन लोगों के उत्थान के लिए भी कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं,

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्वजनों की आयु सीमा को कम करने का भी ऐतिहासिक निर्णय वर्तमान सरकार द्वारा लिया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला सशिक्तकरण की दिशा में वर्तमान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई है इसके साथ ही पहली जुलाई से महिलाओं के लिए एचआरटीसी की बसों में सफर करने के लिए भी किराये में छूट देने का निर्णय वर्तमान सरकार द्वारा किया गया है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सड़क की बेहतर सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया गया है।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा अधिकारियों को भी लोगों की समस्याओं को निपटाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...