रोजगार का सुनहरा अवसर: जिला काँगड़ा में 6 जुलाई से होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 02 जुलाई – राजीव जस्वाल

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला ने सूचित किया है कि वर्धमान यार्न एण्ड थ्रेड्स लिमिटेड लुधियाना, पंजाब ने महिला व पुरुष आवेदको के लिए मशीन ऑपरेटर के 200 पद अधिसूचित किए हैं। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास व अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार जिनकी आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है।

इन पदो हेतु ट्रेनिंग के दौरान 8640/- रुपये तथा ट्रेनिंग के उपरांत 11211/- रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके साथ ही ईएसआई और ईपीएफ सुविधा के साथ-साथ, खाने व रहने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों सहित दिनांक 6 जुलाई, 2022 को उप रोजगार कार्यालय ज्वाली , 7 जुलाई, 2022 को उप रोजगार कार्यालय, नूरपुर तथा 8 जुलाई, 2022 उप रोजगार कार्यालय कस्बा कोटला में प्रातः 10ः30 बजे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 8894704052 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...