
नीलम शर्मा उपाध्यक्ष और पंकज दर्शी को महासचिव का जिम्मा
फतेहपुर – अनिल शर्मा
कांगड़ा कला संगम की बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से कर लिया गया। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस फतेहपुर में सभी सदस्यों ने वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि शंकर सन्याल को अपना प्रधान चुना।
वहीं, साहित्यकार नीलम शर्मा उपाध्यक्ष और साहित्यकार पंकज दर्शी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। सदस्योें की आपसी सहमति के साथ साहित्यकार सुरेश कौंडल को वरिष्ठ समन्वयक और कपिल मेहरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
कार्यकारिणी में जतिंद्र शर्मा प्रेस सचिव, प्रतिभा शर्मा संयुक्त सचिव, विजय उपाध्याय कानूनी सलाहकार, राम प्रसाद चीफ पैटर्न, काव्य वर्षा, पूजा मेहरा, पूर्ण चंद और शिव सन्याल को सलाहकार मनोनीत किया गया।
इस मौके पर कांगड़ा कला संगम के प्रधान शंकर सन्याल और पंकज दर्शी ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जिले के वरिष्ठ एवं उभरते युवा साहित्यकारों एवं कवियों की रचनाओं को मंच प्रदान करना है। इसके साथ ही लेखन कार्य में रूचि रखने वालों को भी संगम के कार्यक्रमों के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा।
इसके लिए कांगड़ा कला संगम जल्द ही अपनी एक पत्रिका प्रकाशित करने जा रहा है, जो जिले के साहित्यकारों की संस्मरण आलेखों का संग्रह होगा। इसके लिए भी संपादन टीम का गठन किया गया है।
जिसमें पंकज दर्शी मुख्य संपादक की भूमिका निभाएंगे। इसका प्रकाशन यश बुक पब्लिशर और वेल पिं्रट की ओर से करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा कला संगम से कोई भी साहित्यकार, लेखक, कवि, रचनाकार अपनी इच्छा से जुड़ सकता है।
इस मौके पर संगम के वर्तमान प्रधान शंकर सन्याल ने जवाली कस्बे के इतिहास पर विस्तृत चर्चा की, वहीं, पंकज दर्शी ने अपनी पुस्तक एक किस्सा सुनो पर भी प्रकाश डाला।
