देशभर के नवोदय विद्यालय में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू, 2 लाख होगी सैलरी

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके (NVS Recruitment 2022) लिए NVS ने TGT, PGT, प्रिंसिपल और अन्य शिक्षक के पदों (NVS Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं.

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (NVS Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (NVS Recruitment 2022) के लिए आज यानी 2 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक Navodaya Vidyalaya NVS Recruitment 2022 Notification के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत  कुल 1616 पदों को भरा जाएगा.

इसमें से कुल 683 रिक्तियां ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के लिए, 397 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए, 181 शिक्षकों की विविध श्रेणी (संगीत, कला, पीईटी पुरुष, पीईटी महिला और लाइब्रेरियन) के लिए और 12 प्रिंसिपल के पदों के लिए हैं.

NVS Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 02 जुलाई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 22 जुलाई 2022

NVS Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 1616

NVS Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

प्रिंसिपल – 60% अंकों के साथ पीजी और बी.एड या समकक्ष टीचिंग डिग्री होने के साथ 15 वर्षों का अनुभव होना चाहिए.

पीजीटी – कम से कम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में 2 साल का पीजी इंटीग्रेटेड कोर्स या 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बी.एड होना चाहिए.

टीजीटी – न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित में 4 साल का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स या सभी संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ बैचलर ऑनर्स और उम्मीदवार को संबंधित विषय में 2 साल का अध्ययन किया हुआ होना चाहिए या संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होने के साथ उम्मीदवार को संबंधित विषय का 3 साल तक का अध्ययन किया हुआ होना चाहिए.

संगीत शिक्षक – संगीत संस्थान में 5 साल का अध्ययन या संगीत के साथ ग्रेजुएट या कक्षा 12वीं के साथ संगीत विशारद परीक्षा पास होना चाहिए.

आर्ट टीचर – ड्राइंग/पेंटिंग/स्कल्पचर/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स के रूप में कला के किसी भी विषय में 12वीं और 4 साल का डिप्लोमा या कला के किसी भी विषय में 10वीं और 5 साल का डिप्लोमा जैसे ड्राइंग/पेंटिंग/मूर्तिकला/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स या फाइन आर्ट्स में डिग्री होनी चाहिए.

PET – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.P.Ed की डिग्री होनी चाहिए.
लाइब्रेरियन- लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री या 1 साल के डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

NVS Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा

प्रिंसिपल – अधिकतम 50 वर्ष
PGT – अधिकतम 40 वर्ष
TGT – अधिकतम 35 वर्ष
संगीत शिक्षक – अधिकतम 35 वर्ष
कला शिक्षक – अधिकतम 35 वर्ष
PET – अधिकतम 35 वर्ष
लाइब्रेरियन – अधिकतम 35 वर्ष

NVS Recruitment 2022 के लिए वेतन

प्रिंसिपल – रु. 78800-209200 रुपये
TGT – रु. 44900-142400 रुपये
PGT – 47600-151100 रुपये
विविध श्रेणी के शिक्षक – रु. 44900-142400 रुपये

NVS Recruitment 2022 के लिए चयन प्रक्रिया

चयन के आधार पर किया जाएगा:

ऑनलाइन लिखित परीक्षा
साक्षात्कार (लाइब्रेरियन को छोड़कर)
दस्तावेज़ सत्यापन

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...