
सिरमौर- नरेश कुमार राधे
दिनांक 30.06.2022 को पुलिस थाना संगडाह की टीम रात्रि गश्त, चैकिंग व नाकाबंदी के सिलसिला मे सड़क बोरली से लगनू खेगुआ बाई फ्रिकेशन पर मौजुद थी।
तो समय करीब 6:30 बजे प्रात: एक टाटा टिगोर गाड़ी न0 HP71-9857 खेगुआ साईड से रेडली की तरफ आई। जिसे नाका पर रोका जिसका आगे से बोनट बजा हुआ व थोड़ा खुला हुआ था ।
गाडी को गांव लुधियाणा डा0 अंधेरी तह0 व थाना संगड़ाह का निवासी चला रहा था । शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई। तो गाडी के अन्दर से 18 पेटियां All Seasons For sale in Haryana Only व 08 पेटियां शराब देशी माँर्का रसीला संतरा For sale in Haryana Only बरामद हुई।
इतनी भारी मात्रा में बाहरी राज्य की शराब अपनी गाड़ी में अवैध तरीके से ले जाने पर वाहन चालक के खिलाफ HP Excise ACT के तहत पुलिस थाना संगडाह मे मुकदमा दर्ज किया गया है व गाड़ी no. HP71-9857 को जब्त करके मामले की तफ्तीश की जा रही है।
