कंपनी की लापरवाही से खराब होने की कगार पर HRTC की 77 नई बसें

--Advertisement--

Image

सोलन, 30 जून – जीवन वर्मा

जनपद में हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा अशोक लेलैंड कंपनी से हिमाचल के लिए नई बीएस 6 मॉडल की बसें खरीदी गई है। जिनमें से 195 बसें नालागढ़ डिपो को भेजी गई।

नालागढ़ में अशोक लीलैंड की एजेंसी के पास जगह न होने के चलते सभी बसों को बद्दी में एचआरटीसी की खाली पड़ी जगह पर खड़ा किया गया है। जिसमें सुबह बारिश का पानी भरने से सभी बसें जलमग्न हो गई है, जिसकी वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल की है।

लोग प्रदेश सरकार और एचआरटीसी विभाग को खरी-खोटी सुना रहे हैं। जब इस पूरे मामले पर एचआरटीसी डिपो नालागढ़ के आरएम हरपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 195 नई बसें आई हैं, जिनमें से 118 बसों का निरीक्षण करके अलग-अलग डिपुओं के लिए भेज दी गई है।

बची हुई 77 बसों का इंस्पेक्शन होना अभी बाकी है और एजेंसी के पास नालागढ़ में जगह न होने के चलते इन बसों को उनके द्वारा बद्दी में डिपो की जमीन पर खड़ा कर दिया गया है। जहां पर हर साल बरसातों में पानी भर जाता है और एचआरटीसी द्वारा अभी तक उन बसों को कब्जे में नहीं लिया गया है।

अगर बसों में खराबी आती है तो उसकी जिम्मेवारी एजेंसी या कंपनी की ही होगी। वहीं बद्दी डिपो पर मौजूद कंपनी के कर्मचारियों से जब इस बारे में बात करनी चाही तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और मीडिया कर्मियों के साथ बदतमीजी करने लगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...