जिला परिषद कर्मचारी संघ की मांगों के समर्थन में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के साथ अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

जिला परिषद कर्मचारी महासंघ विकास खंड नूरपुर द्वारा अपनी मांगों को लेकर पेंन डाउन स्ट्राइक जारी रखी और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

इस मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने जिला परिषद कर्मचारी महासंघ की मांगों का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की बहुत सी मांगो को पूरा किया है और सरकार को जिला परिषद कर्मचारी महासंघ की मांगे भी पूरी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज के इन जिला परिषद कर्मचारियों को विभाग में नहीं लिया जा रहा जिस कारण इन कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के वितीय लाभ नहीं मिल पा रहे है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जिला परिषद कर्मचारी संघ की मांगों को पूरा करने की अपील की।

इस अवसर पर जिला परिषद कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान विनोद पठानिया ने भी प्रदेश सरकार से अपनी मांगे पूरा करने की अपील की।

इस अवसर पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ उपमंडल नूरपुर के अध्यक्ष राजेश सहोत्रा सहित अन्य कर्मचारी नेता भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: तीन साल बाद महिला ने खोला बैंक लाॅकर, आरोप- 400 ग्राम सोना गायब

हिमखबर डेस्क  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य बाजार बिलासपुर...

हिमाचल में 17 आईएएस, आईएफएस और एचएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां तैनात किया

हिमखबर डेस्क  सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल प्रदेश...

हिमाचल में बदले लीज नियम, 40 साल सीमा तय; हिमुडा को 80 साल की छूट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार ने भूमि पट्टा नियमों में...

80 की उम्र में नया हुनर, पोते-पोतियों के लिए टिफिन, पेंसिल बॉक्स बनाना सीख रहे बुजुर्ग

हिमखबर डेस्क  उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आरामदायक...