जमीन विवाद में छोटे भाई के ​परिवार ने की बड़े भाई और भाभी की हत्या

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई और भाभी की हत्या तथा दो भतीजियों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरहाभाठा में जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद बड़े भाई दीपक गढ़ेवाल (42) और भाभी पुष्पा (40) की हत्या करने तथा भतीजियों रौशनी (23) और हर्षिता (20) पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने छोटे भाई ओमप्रकाश गढ़ेवाल (40) और उसकी पत्नी संगीता (39) को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस घटना के आरोप में ओमप्रकाश की दो नाबालिग बेटियों को भी पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शहर के करीब पांड़ गांव में गढ़ेवाल परिवार की सात एकड़ जमीन है। इस जमीन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद था।

मंगलवार की सुबह जब बड़ा भाई दीपक, पत्नी पुष्पा के साथ खेत में काम करने गया तब छोटा भाई ओमप्रकाश भी वहां मौजूद था। इस दौरान दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों भाइयों में विवाद बढ़ गया और बाद में दोनों बिलासपुर स्थित अपने घर लौट गए।
उन्होंने बताया कि घर लौटने के बाद दोनों भाई ​फिर लड़ने लगे और इस लड़ाई में पूरा परिवार शामिल हो गया।

​विवाद के बीच ही ओमप्रकाश, उसकी पत्नी संगीता और दो नाबालिग बालिकाओं ने दीपक के परिवार पर कुल्हाड़ी लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक इस हमले में दीपक और पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई तथा बेटियां रौशनी और हर्षिता गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने ओमप्रकाश और उसके परिवार को हिरासत में ले लिया। वहीं शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान ओमप्रकाश और संगीता भी घायल हुए हैं। दोनों का इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान ओमप्रकाश ने जानकारी दी है कि खेत से दोपहर को जब वह घर पहुंचा तब उसने देखा कि दीपक उसके (ओमप्रकाश के) ऑटो रिक्शा में तोड़फोड़ कर रहा था। इससे नाराज ओमप्रकाश और उसके परिवार ने दीपक के परिवार पर हमला कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...