90 प्रतिशत रहा कोठों स्कूल का परिणाम, प्रधानाचार्य ने दिया स्टाफ को श्रेय

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

संजीव मोदगिल, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठों ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 29 जून , 2022 को हिमाचल प्रदेश के स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला का दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित हुआ।

जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठों के कुल 33 छात्रों में से 30 विद्यार्थी ने परीक्षा उतीर्ण की है। जिसमे से 18 विद्यार्थियों ने प्रथम डिवीज़न में परीक्षा उतीर्ण की।

खुशी ठाकुर ने 659/700 नंबर प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान , भानु ने 616/700 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और रिया ने 592/700 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया है।

अतः विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा। जिसका श्रेय विद्यालय के पूरे स्टाफ को जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related