हिमाचल के बद्दी में भारी बारिश से स्कूल के सेफ्टी टैंक में भरा पानी, 2 मासूम बच्चे डूबे, मौत

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर एक स्कूल के निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में दो बच्चे डूब गए हैं.

बुधवार को भारी बारिश के चलते सेफ्टी टैंक में पानी भर गया था. बच्चे टैंक के पास खेल रहे थे और इस दौरान टैंक में गिरने के बाद डूब गए. दोनों की ही मौके पर मौत हो गई. मानपुरा पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेजा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है.

जानकारी के अनुसार, आजाद अली का सात साल का बेटा शहनवाज और चार साल का छोटा मेहताब बारिश में खेलते हुए सुबह दस बजे स्कूल परिसर में चले गए। बारिश के पानी में इन बच्चों को मैदान के साथ बना यह टैंक दिखाई नहीं दिया और यह दोनों पानी में डूब गए।

कुछ देर बाद वहां से निकल रहे लोगों ने एक बच्चे का शव पानी के ऊपर उतराता हुआ देखा तो शोर मचाया और बच्चे को बाहर निकाला। उसके बाद पता चला कि छोटा भाई भी साथ था। होमगार्ड के जवान ने पानी के टैंक में छलांग लगाकर दूसरे बच्चे को बाहर निकाला। बच्चों की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है. एक साथ दो बच्चों की मौत का सदमा परिवार वाले सहन नहीं कर पा रहे हैं.

यहां सबसे बड़ी लापरवाही भवन निर्माण कार्य ठेकेदार के सामने आ रही है. क्योंकि ठेकेदार द्वारा सेफ्टी टैंक का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है और सेफ्टी टैंक को खुला छोड़ा हुआ है. इसके चलते भारी बारिश होने के कारण बारिश का भारी मात्रा में पानी से सेफ्टी टैंक में घुस गया था और अब यह सेफ्टी टैंक दो बच्चों की मौत का कारण बन कर सामने आया है.

थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने बच्चों के शवों को टैंक से बाहर निकालने के बाद टैंक के पानी को मोटर लगाकर खाली कर दिया है। दोनों का पोस्टमार्टम नालागढ़ अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही बरतने पर मामला दर्ज कर दिया है।

फिलहाल, मृतक बच्चों के परिजनों ने इंसाफ की गुहार लगाई है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...