चार्टर अकॉन्टैन्ट बनना चाहती है कॉमर्स सकाय में टॉपर रही तनीषा भारद्वाज

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

स्कूल में गुरुजनों से सीखा ज्ञान ही सफलता की कुंजी है। स्कूल में पढ़ाई करने के बाद घर में उस पर अभ्यास करना यह दिनचर्या का हिस्सा था। स्कूल से घर लौटकर मात्र दो घंटे के लिए अपने आप को विश्राम देती थी। उसके बाद रात्रि एक से दो बजे तक पढ़ाई प्रतिदिन करना नियमित था।

यह कहना है राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठठल खंड अम्ब जिला ऊना की हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के कामर्स संकाय में नंबर बन रही तनीषा भारद्वाज का। तनीषा के पिता त्रिभुवन कुमार निजी उद्योग में सुपरवाइजर हैं और माता सीमा देवी गृहणी है।

बेटी तनीषा को पढ़ाई में हमेशा अच्छा के करने के लिए स्वजनों सहित शिक्षकों ने प्रेरित किया। तनीषा ने प्रदेश भर में कामर्स संकाय में 98 प्रतिशत यानि पांच सौ में से 490 अंक हासिल किए हैं। अब वह चाटर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं। इसके लिए अभी से योजना बना रही है।

तनीषा भारद्वाज बताती हैं कि लोगों के मन में अकसर धारणा रहती है कि सरकारी स्कूल के बच्चों ज्यादा नहीं कर पाते। लेकिन मन में पढ़ाई को लेकर जुनून और लग्न हो तो अव्वल पड़ाव कदम चूमते हैं।

स्कूल के अलावा सात से आठ घंटे तक पढ़ाई करने वाली तनीषा भारद्वाज ने बताया कि कई बार देर रात तक पढ़ाई करने पर माता पिता ने उसे सोने के लिए कहना लेकिन मन में उस दिन का लक्ष्य पूरा करने की जिद सोने की ओर ध्यान जाने हीं नहीं देती थी।

तनीषा ने बताया कि जब स्कूल में फाइनल एग्जाम हुए थे तो पूर्ण विश्वास था कि अब टाप करुंगी। सफलता पर इसलिए मान है कि इस सफलता को बिना टयूशन और कोचिंग हासिल किया है। जिसका श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को जाता है। यही वजह है कि प्रदेश भर में प्रथम मुकाम को हासिल किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...