सतलुज नदी में गिरी बोलेरो जीप में सवार दोनों लोगों के शव बरामद, गाड़ी का नहीं लगा सुराग

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर रविवार को सतलुज नदी में समा गई थी। जलमग्न होने के बाद बोलेरो कैम्पर का कुछ पता नहीं लग पाया।

बोलेरो कैम्पर में दो व्यक्ति सवार थे और हादसे के बाद दोनों लापता थे। सोमवार सुबह इन दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।। इनकी पहचान रामलाल और अंबा लाल के रूप में हुई है और ये दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं।

रामलाल पेशे से ठेकेदार हैं, जबकि अम्बा लाल उसके पास मजदूरी का काम करता था।

एनडीआरएफ की टीम ने रविवार देर रात तक सर्च अभियान चलाया। सोमवार सुबह 9 बजे दोबारा सर्च अभियान शुरू किया। टीम को दोनों शव बरामद हुए। हादसा बीते रोज दोपहर दो बजे के करीब चाबा नामक स्थान पर हुआ था।

शिमला के सुन्‍नी में सतलुज नदी में गिरी बोलेरो जीप में सवार लोगों के शव बरामद कर लिए गए। एनडीआरएफ ने रविवार से ही रेस्‍क्‍यू व सर्च अभियान चलाया हुआ था, सोमवार सुबह दोनों के शव बरामद किए गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बसंतपुर में सड़क की मेटलिंग का कार्य चल रहा है औऱ इसका जिम्मा ठेकेदार रामलाल संभाल रहा था।

राम लाल साइट पर विजिट करने के बाद बोलेरो कैम्पर एचआर 48-2608 में जा रहा था। गाड़ी में अम्बा लाल भी सवार था। गाड़ी को राम लाल चला रहा था।

चाबा के पास एक मोड़ पर उसने नियंत्रण खोया और बोलेरो कैम्पर सड़क से लुढ़ककर सतलुज में समा गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...