शिमला : कांग्रेस का ED के बाहर धरना, केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर आज कांग्रेस पार्टी ने देश भर में ईडी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

इस दौरान केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। इसी कड़ी में शिमला में भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार लगातार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और झूठे मामले में कांग्रेस नेताओं को फंसाने की कोशिश कर रही है, जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है और विरोधियों को प्रताड़ित कर रही है। कांग्रेस पार्टी जांच से नहीं डरती है।

प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप राठौर व विधायक विक्रमादित्य भी शामिल हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...