जब अचानक पुराने कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे मंत्री विक्रम ठाकुर

--Advertisement--

Image

हरिपुर/ हिम खबर – शिव गुलेरिया 

विधानसभा क्षेत्र देहरा तहसील हरिपुर के तहत जानकारी देते हुए जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष एवं द स्टेट ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट एंड रोड सेफ्टी काउंसिल के सदस्य, मौजूदा ग्राम पंचायत खैरिया के उप प्रधान जसबीर गुलेरिया ने बताया कि भाजपा ऐसा संगठन है जो अपने कर्मनिष्ठ कार्यकर्ताओं को कभी नहीं भूलता।

वह इसका सम्मान करता है और इसीलिए आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। गत दिवस मंत्री विक्रम ठाकुर ने हरिपुर से कार्यकर्ता गिरधर विशिष्ट जो कि कुछ समय से बीमार चल रहे थे। अचानक उनके घर पहुंचकर हालचाल जाना यह उनके लिए अविस्मरणीय पल थे।

जब वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरधर अपने नेता के साथ बातों में ऐसे खोए की जैसे अपनी बीमारी ही भूल गऐ हों। पुरानी बातों को याद करते हुए उनके चेहरे पर एक अद्भुत खुशी की झलक रही थी।

इस मौके पर मंत्री विक्रम ठाकुर द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को यह खुशी के पल देने के लिए उनका बहुत-बहुत आभार प्रकट किया ।

साथ ही इस मौका पर स्थानीय हरिपुर निवासी डॉ योगेश रैना हरिपुर से व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल महाजन आर के टेलर, नरेंद्र राणा, पूर्व प्रधान प्रवीण पींका, पूर्व उप प्रधान संदीप शर्मा और कौडा़ गरना से सोमराज चौधरी व बंटी चौधरी झकलेड़ पंचायत के उपप्रधान रणजीत ठाकुर भटोली से शशि शर्मा, हरिपुर से पूर्व प्रधान चिरंजीलाल आदि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...