
वन मंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत चरुड़ी में सुनी लोगों की समस्याएं
नूरपुर 12 जून – देवांश राजपूत
वन,युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि हर गांव को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल तथा शिक्षा जैसी सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ हर गांव-गरीब के विकास हेतु प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।
यह विचार उन्होंने आज रविवार को विधानसभा क्षेत्र के तहत नागबाड़ी पंचायत के तहत चरुड़ी गांव में लोगों से रूबरू होते हुए दी। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ निर्माणाधीन सड़क तथा विकास कार्यों का जायज़ा लिया।
वन मंत्री ने कहा कि वे विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत हैं।
उन्होंने बताया कि राजा का बाग से चरुड़ी सम्पर्क मार्ग का कार्य तेज गति से चल रहा है। इस सड़क के बनने से इस क्षेत्र के लोगों की 70 साल पुरानी मांग पूरी हुई है।
वन मंत्री ने कहा कि चरुड़ी में ही 3 ट्यूबवेल लगाए गए है तथा पेयजल योजनाओं पर इस गांव में डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किये जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त सड़क तथा रास्तों के निर्माण पर लाखों रुपए के विकास कार्य जारी हैं।
उन्होंने कहा कि नूरपुर को पुलिस ज़िला बनाने के साथ बिजली का नया सर्कल ऑफिस दिया गया है। इस दोनों कार्यालयों का शीघ्र संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
राकेश पठानिया ने विधानसभा ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर बोलते हुए कहा कि करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट की समुचित व्यवस्था की गई है तथा विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रखी गई है।
वन मंत्री ने इस दौरान जन समस्याओं को भी सुना तथा अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। जबकि शेष समस्याओं के विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद
बीडीसी के उपाध्यक्ष रशपाल सिंह पठानिया, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जेएस राणा,रेंज ऑफिसर शशि पाल, जलशक्ति विभाग के एसडीओ अनुराग शर्मा, पूर्व ज़िला परिषद सतपाल धीमान, भाजपा मंडल आईटी संयोजक वरुण पठानिया, भाजपा नेता पंकज कौंडल, सतीश कुमार, राम सिंह, रोशन लाल, संजीव कुमार, राजेश कुमार, पवन कुमार, तिलक राज, सुरेंद्र सिंह, राकेश धीमान सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
