जीवन में अच्छे गुरू का होना जरूरी: कटोच

--Advertisement--

Image

नरगाला में पांच कंुडीय यज्ञ के साथ श्री गायत्री जयंती पर्व संपन्न 

ज्वाली – अनिल छांगू

उपमंडल ज्वाली के गायत्री चेतना केंद्र नरगाला में रविवार को तीन दिवसीय श्री गायत्री जयंती पर्व पांच कंुडीय यज्ञ के साथ संपन्न हो गया।

इस दौरान गायत्री परिवार जिला कांगड़ा के सदस्यों ने गायत्री जप, गायत्री हवन और दीप यज्ञ का आयोजन कर श्ऱद्धालुओं को भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र भी बताए।

गायत्री उपासक विजय कटोच ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचार क्रांति अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन में निरंतर सफल होने के लिए हमें असफलता की परवाह नहीं करनी चाहिए।

अतः जीवन में एक अच्छे गुरू का होना आवश्यक है, जो हमें सही राह की ओर ले जाता है।

इस मौके पर गुरू वंदना कार्यक्रम में एक तुम्ही आधार सतगुरू, एक तुम्हीं आधार भजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा।

गायत्री उपासना के साथ गायत्री आरती, यज्ञ महिमा एवं यज्ञ विधि की भी जानकारी लोगों को दी गई। इस मौके पर देसराज गुलेरिया ने भी हारिए न हिम्मत विषय पर अपने विचार रखे और जीवन में संस्कारों का महत्व समझाया। इस दौरान साहित्य सामग्री भी लोगों में वितरीत की गई।

इस अवसर पर गायत्री परिवार सदस्य अनिल राणा, केवल कृष्ण, दिनेश महाजन, किशोरी लाल, कंचन डढवाल, हंसराज, संजय कुमार, मंजू कुमारी मेहरा, कपिल मेहरा, कमलेश कुमारी, शशि धीमान, मेहर चंद, शशि चौधरी, सुभाष कुमार, कमलेश कुमारी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...