बच्चों की पिटाई करने वाला प्रशिक्षु अध्यापक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू के शमशी में ट्रेनी टीचर पर लगे आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

ब्यूरो – रिपोर्ट

देश के शिक्षा मंत्री के गृह जिला कुल्लू के माध्यमिक विद्यालय शमशी में एक प्रशिक्षु अध्यापक की कायराना हरकत सामने आई है। यहां पढऩे वाले सातवीं कक्षा के 20 बच्चों को उक्त प्रशिक्षु अध्यापक ने बुरी तरह से मारा।

वहीं, अभिभावकों की शिकायत पर भुंतर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रशिक्षु अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चों ने बताया कि प्रशिक्षु अध्यापक की दरिंदगी इस कदर थी कि हाथ-पैर चलाने पर भी यह नहीं थका, तो डंडे व केबल की तार से इन पर हमला कर दिया।

इस हमले से जख्मी बच्चों को बाद में जब स्थानीय तेगुबेहड़ अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर सभी 20 बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि दो बच्चों जो ज्यादा चोटें आने के कारण इन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

इतना ही नहीं, इस प्रशिक्षु ने बच्चों को मारने के बाद यह तुम्हारे बाप का स्कूल नहीं है कहकर घर में या बाहर किसी को इसे न बताने की धमकियां दे डाली।

बात इतने पर ही नहीं थमी, देर शाम तो जब बच्चों के अभिभावक इसके घर बच्चों को लेकर पहुंचे, तो यहां इसने दराट से काट देने की धमकियां बच्चों को उनके अभिभावकों पर दी।

शिक्षा के मंदिर में हुई इस दरिंदगी के बाद उक्त कक्षा के सभी बच्चे अब सहमें हुए हैं ,तो बच्चों के अभिभावकों का पारा सातवें आसमान पर है।

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कश्मीर सिंह राणा व अन्य अभिभावकों ने उक्त प्रशिक्षु अध्यापक पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

शनिवार को सभी बच्चे जब मीडिया से रू-ब-रू हुए तो नन्हें बच्चों के चेहरे पर दर्द की लकीरें साफ दिख रही थी। छात्राओं ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया, तो अध्यापक की दरिंदगी की सुन रौंगटे खड़े हो गए।

दरअसल, उक्त प्रशिक्षु अध्यापक की मां भी इसी स्कूल में अध्यापिका है और बताया जा रहा है कि उसी की सिफारिश पर यह स्कूल में इंटर्नशिप पर बच्चों को पढ़ा रहा है।

बच्चों ने बताया कि यह घटना शाम को करीब साढ़े तीन बजे हुई जब आखिरी पीरियड चला था। यह प्रशिक्षु की माता ममता देवी की कक्षा थी, लेकिन उसने तबीयत ठीक न होने का बहाना बना कर आरोपी अध्यापक को भेज दिया।

बच्चों ने बताया कि कक्षा में जब यह पहुंचा, तो यह बहुत गुस्से में था और बच्चों को बिना कारण ही मारना आरंभ कर दिया। मारते-मारते यह अपना संयम इस कदर खो बैठा कि इसे पता ही नहीं चला कि यह क्या कायराना हरकत कर रहा है। इसके हमले से बच्चों के टांग, बाजू और पीठ में चोटें आई है।

वहीं पुलिस ने भी अब मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोर न्याय कानून की धारा 73 व आईपीसी की धारा 323 के तहत एफआईआर दर्ज आरोप को गिरफ्तार कर लिया है।

उपनिदेशक, प्राथमिक शिक्षा विभाग, कुल्लू के बोल

उधर, सुरजीत राव, उपनिदेशक, प्राथमिक शिक्षा विभाग, कुल्लू से इस बारे में बात हुई तो उन्होंने बताया कि मैं अवकाश पर हूं। मामले के बारे में जानकारी मिली है और इस पर सख्त कार्रवाई आरोपी प्रशिक्षु अध्यापक और अन्य दोषियों पर की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक, कुल्लू के बोल

उधर, पुलिस अधीक्षक, कुल्लू गुरुदेव सिंह शर्मा ने बताया कि शमशी स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। भुंतर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

शिक्षा मंत्री,  गोबिंद सिंह ठाकुर के बोल

मामले की जानकारी मिली है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू को इस पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। मैं स्वयं भी बच्चों व अभिभावकों से मिलकर इसकी जानकारी लूंगा और बच्चों के साथ गलत करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...