खाई में लुढ़की बारात से लौट रही पिकअप, एक की मौत…8 में से 3 की हालत नाजुक

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

कालाअंब पुलिस थाना के अंतर्गत सलानी कटोला पंचायत के बांसवाला में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा पेश आया है।

पिकअप चालक के नियंत्रण खो देने से वाहन खाई की तरफ लुढ़क गया। हादसे में गुज्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पता चला है कि क्षेत्र की क्यारी पंचायत के आम्टा गांव के रहने वाले गुज्जर समुदाय के लोग बारात लेकर धौलाकुआं क्षेत्र के हरिपुरखोल गए थे।

पिकअप में करीब 15 से 20 बाराती वापस लौट रहे थे। इसमें 4-5 छोटे बच्चे भी थे। हालांकि विस्तृत जानकारी आने में वक्त लगेगा, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पिकअप चालक बेहद ही तेज रफ्तार से चल रहा था।

मोड़ न कटने की वजह से पिकअप खाई की तरफ लुढक गई। इस इलाके में गहरी खाई नहीं है। हादसे के बाद यात्रियों के पिकअप के नीचे आने से कोहराम मचा।

ये भी पता चला है कि हादसे के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया। उधर, अंतिम समाचार के मुताबिक मेडिकल काॅलेज में 8 घायलों को लाया गया, इसमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

करीब एक दर्जन लोगों को मामूली चोटें आने की भी जानकारी है। गंभीर रूप से घायलों को पीजीआई रैफर किया जा सकता है। फिलहाल मृतकों व घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का ये भी कहना है कि हादसे के कुछ मिनट बाद ही घटनास्थल पर एचआरटीसी की नाहन-कौलावालांभूड बस पहुंच गई थी।

चालक व परिचालक ने तुरंत ही यात्रियों के साथ घायलों को निकालने का कार्य शुरू किया। बस में सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि पिकअप के नीचे आने से जानी नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...