आग की चपेट में आने से पल्यूर पंचायत में एक मकान जलकर राख

--Advertisement--

Image

साहो – भूषण गूरुंग

जब जब गर्मियों का दौर शुरु होता है आगजनी की घटनायें बढ़ जाती है । चम्बा की पहाड़ियों में शायद ही कोई जगह बची हो जहां से धुआं न उठ रहा हो । ऐसा ही मामला पल्यूर पंचायत में भी देखने को आज सामने आया है ।

पल्यूर पंचायत के गांव बिहाली के साथ लगते जंगल में किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगा दी गई । आग इतनी भयानक थी कि पूरे जंगल को तो राख कर दिया ।

साथ में आसपास के क्षेत्र में भी काफी नुकसान हुआ । ऐसे में गांव बिहाली निवासी बशीर सपुत्र अलफदीन का दो कमरों का मकान जलकर राख हो गया ।

बशीर ने बताया कि घर के साथ लगते जंगल में लगी आग को अपने घर की तरफ आते देखा तो गांव वालों के सहयोग से घर में रखे सामान और पशुओं को खाली करवा दिया। जिससे किसी भी प्रकार का जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ परंतु घर को जलने से न बचा पाये ।

उन्होने लोगों से आह्वान किया है कि इस तरह से जंगलों को आग न लगायें ताकि किसी का आशियाना यूं न उजड़े साथ में उसने प्रशासन से भी सहयोग की मांग की है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...