
हिमखबर- डेस्क
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. इसके लिए NHAI ने मैनेजरियल और हिंदी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.
उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे NHAI की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://nhai.gov.in/#/ पर क्लिक करके भी इन पदों (NHAI Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं.
साथ ही इस लिंक https://nhai.gov.in/nhai/sites/default/files/vacancy_files/AdvtforDGM.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (NHAI Recruitment 2022) को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (NHAI Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 6 पदों को भरा जाएगा.
NHAI Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 24 जून
NHAI Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण
डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल): 1 पद
मैनेजर (लीगल): 4 पद
हिंदी ऑफिसर: 1 पद
NHAI Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
NHAI Recruitment 2022 के लिए अन्य जानकारी
ऑनलाइन आवेदन के साथ आवश्यक डॉक्यूमेंट का प्रिंट-आउट DGM (HR & Admin) -IA, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, प्लॉट नंबर: जी – 5 और 6, सेक्टर – 10, द्वारका, नई दिल्ली – 110075 को भेजना होगा.
