कॉंग्रेस में केवल बड़े परिवारों के लाड़लों को एडजस्ट करने की बन रही योजनाएं : नैहरिया

--Advertisement--

Image

विधायक विशाल नैहरिया ने कॉंग्रेस और आप पर विधायक ने साधा निशाना, कहा कि आम आदमी पार्टी में गए लोग अब कर रहे पछतावा

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश में चार साल कॉंग्रेस सोयी रही और अब संकल्प और चिंतन में डूब गई है। हालांकि कॉंग्रेस के इस संकल्प और चिंतन में अब भी जनता की बात गायब है और यहां केवल बड़े परिवारों के लाड़लों और लाड़लियों को राजनीति में एडजस्ट करने की ही योजनाएं बन रही हैं।

विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि चार साल कॉंग्रेस के नेताओं ने विपक्ष में रहते हुए आराम फरमाया है और अब चुनाव आते ही कॉंग्रेस के संकल्प और चिंतन शुरू हो गए हैं हालांकि कॉंग्रेस के इन शिविरों में जनता और उसके मुद्दे गायब हैं। इसका जीता जागता उदाहरण कॉंग्रेस की नव गठित कमेटी है, जिसमे आम कार्यकर्ताओं को कोई तवज्जो नही दी गई।

वहीं हिमाचल में हाल ही में आई आम आदमी पार्टी में शुरुआती दौर में बहुत से लोग जुड़े, जो अब पछतावा कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी में गए कई लोग सम्पर्क में हैं, जो आप मे जाने का पछतावा कर रहे हैं। आप मे गए लोगों का मानना है कि पार्टी दिल्ली से रिमोट कण्ट्रोल के माध्यम से चल रही है।

हिमाचल के लोगों से पार्टी चलाने में कोई राय नहीं ली जा रही है। आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि हाल ही में हाई कमान से आदेश आये हैं कि गांव में जाकर धाम लगाओ, लेकिन धाम लगाने के लिए बजट नहीं दिया जा रहा।

विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा शासनकाल में हुए अथाह विकास के चलते कॉंग्रेस पहले से हार मान चुकी है, जबकि आम आदमी पार्टी के खालिस्तान समर्थित होने के कारण हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश की जनता उसे अपना नहीं रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...