पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला : पुलिस ने सहयोगी के साथ कोलकाता से दबोचा सॉल्वर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में चली जांच अब कोलकाता पहुंच गई है। पुलिस की टीम ने कोलकाता से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक आरोपी यूपीएससी की परीक्षा को उत्तीर्ण कर चुका है और कई बार इंटरव्यू में भी भाग ले चुका है।

इस आरोपी को प्रदेश में पेपर लीक मामले में सॉल्वर भी माना जा रहा है। हालांकि टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें हिमाचल ला रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को कोलकाता में हिमाचल पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में 2 आरोपियों रणजीत और शिव शंकर को गिरफ्तार किया है।

ये आरोपी मुख्य रूप से नालंदा के निवासी हैं। इसमें रणजीत यूपीएससी की परीक्षा को क्लीयर कर चुका है और कई बार साक्षात्कार में भी भाग ले चुका है।

आरोपी को सॉल्वर के रूप में अभी तक जाना जा रहा है। वहीं पेपर लीक मामले में इसके अन्य सहयोगी जोकि पटना का बताया जा रहा है उसकी धरपकड़ को भी टीम ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...