नाकाबंदी पर कार के डैशबोर्ड से चरस की खेप बरामद, चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

सदर थाना पुलिस ने यातायात चैकिंग के दौरान कुल्लू जिला निवासी कार चालक से चरस पकड़ी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना की टीम ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 पर पड़गल के पास नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान पुलिस आते-जाते वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक आल्टो कार नौणी की तरफ से आई। कार के चालक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। कार चालक पुलिस को देखकर घबरा गया व नजरें चुराने लगा, जिस पर पुलिस को कार में संदिग्ध वस्तु होने का शक हुआ।

पुलिस पूछताछ में कार चालक की पहचान बसंत कुमार (42) निवासी तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड के अंदर रखे कैरी बैग से चरस बरामद हुई जोकि तोलने पर 660 ग्राम निकली।

डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर में एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...