ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने गांव पहुंचे बीडीओ, प्रधान के पति पर लगाए थे ये आरोप

--Advertisement--

Image

फतेहपुर – अनिल शर्मा

विकास खंड फतेहपुर की पंचायत बरोट खास के उपप्रधान व सभी बार्ड सदस्यों ने 6 जून को एसडीएम फतेहपुर को शिकायत पत्र सौंप पँचायत कार्यों में प्रधान के पति की दखलदांजी की शिकायत की थी। इस पर एसडीएम फतेहपुर ने बीडीओ फतेहपुर को जांच का जिम्मा सौंपा था।

अब शुक्रवार को बीडीओ फतेहपुर रण विजय कटोच व पँचायत निरीक्षक ने गांव में पहुंच के शिकायतकर्ताओं ब पंचायत प्रधान के बयान दर्ज किए, जबकि प्रधान का पति उपस्थित नहीं मौके पर नहीं आया।

जांच के उपरांत मीडिया से बार्ड सदस्य अजय ब अन्य ने बताया यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो सभी बार्ड सदस्य ब उपप्रधान संयुक्त रूप से इस्तीफा दे देंगे ।

पँचायत प्रधान के बोल 

वहीं पँचायत प्रधान नीलम कुमारी ने उसके पति पर लगाये जा रहे आरोप निराधार बताए। वहीं पँचायत प्रधान के पति का कहना है वह सिर्फ अपनी पत्नी को गाड़ी में छोडऩे व लेने जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...