पहले खोपड़ी; अब मिला नरकंकाल, कियोडि़यां में नर खोपड़ी ग़ायब होने के बाद आज मिला नर कंकाल

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रच्छियालु पंचायत के गांव क्योडियां के जंगल में नर कंकाल मिला है। हालांकि इससे पहले गांव कियोडि़यां के जंगलों में छह जून को खोपड़ी मिलने की जानकारी मिली थी, लेकिन उसी शाम को वही नर खोपड़ी गायब हो गई थी। जिसकी आज पुलिस को छानबीन से नर कंकाल मिल गया है।

जानकारी देते हुए गगल पुलिस थाना के जांच अधिकारी निरीक्षक भूपी ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर नर कंकाल को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच की जा रही है। वहीं पास ही कुछ कपड़े और आधार कार्ड भी मिला है।

ठाकुर ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक अधिकारी देवराज कालिया साइंटिफिक ऑफिसर व राम सिंह ने मौके पर सेंपल लिए। पुलिस ने नर कंकाल के सभी अवशेष इकट्ठा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

यह नर कंगाल कियोडिया के ही बीस नवर्षीय आकर्षित डढवाल सुपुत्र कप्तान सिंह डढवाल का है जो उनके घर से मात्र 150 मीटर झाड़ियों में मिला। जिसकी रिपोर्ट घरवालों ने 14 मार्च 2022 को गगल पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी।

जांच अधिकारी ने बताया कि घटना का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...