सिरमौर में 15 अगस्त तक बनकर तैयार होंगे 75 अमृत सरोवर

--Advertisement--

Image

नाहन 01 जून- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर में मिशन अमृत सरोवर के अंतर्गत 119 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि सिरमौर में 119 में से 75 अमृत सरोवर का कार्य 15 अगस्त 2022 तक पूरा किया जाएगा, जिसके लिए स्थान के चयन का कार्य पूरा हो चुका है। इस योजना के तहत एक हेक्टेयर क्षेत्र में 1000 क्यूबिक मीटर वाले जल भंडारण सरोवर बनाए जाएंगे। तालाब बनाने के साथ उनका सौंदर्यकरण भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर के निर्माण का उद्देश्य वर्षा जल संग्रहण और भू-जल स्तर सुधारना है। इसमें ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ वन विभाग, कृषि विभाग की मृदा संरक्षण यूनिट और जल शक्ति विभाग सहित अन्य विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने विभागों को निर्देश दिया कि 5 जून को सभी चयनित अमृत सरोवर स्थानों पर कार्य शुरू किया जाए।

उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर मिशन के तहत नए तालाब खोदे जाएंगे और पुराने तालाबों को पुनर्जीवित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बड़े और गहरे तालाब बनाए जाएंगे। इन तालाबों में पानी जमा करने के लिए नाला बना कर पानी लाया जाएगा जिससे इन तालाबों में बारिश का पानी भी भरा जाएगा।

अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर योजना देश में गहराते जल संकट को दूर करने में काफी मददगार साबित होगी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक अमृत सरोवर के निर्माण का शुभारंभ 75 वर्ष से अधिक आयु के किसी व्यक्ति, स्वतंत्रता सेनानी व उसके परिवार के सदस्य या शहीद के परिवारों के सदस्यों से करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत में सबसे बुजुर्ग सदस्य भी अमृत सरोवर का शिलान्यास कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...