चोरों के होंसलें बुलंद, घर से लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

प्रदेश में दिन प्रतिदिन चोरों के होंसलें बुलंद होते जा रथे है।  आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं शिमला के तारा देवी के पास एक मकान से शातिर लाखों रुपए के आभूषण चोरी करके ले गए हैं। चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बालूगंज में सपना पठानिया निवासी गांव जंदारु तहसील सरकाघाट जिला मंडी हाल निवासी गांव क्यारी तारा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को हाई कोर्ट चले गए और वह स्कूल चली गई।

जब वह शाम को घर लौटे तो देखा कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर का ताला तोड़कर दो सोने की अंगूठियां, दो सोने की चेन, दो लॉकेट, दो सोने के पेंडेंट सेट और टॉप्स चोरी करके ले गया है।

पुष्टि करते हुए एसपी शिमला मोनिका भुटूंगरु ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा-454 व 380 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...