लेंटर पर गिरा टिपर, चालक समेत दो घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

रूहणूकोठी से जगत की ओर जा रहा बजरी से लदा टिपर सड़क का डंगा धंसने से मकान के लेंटर पर जा गिरा। इससे टिपर चालक और उसका सहयोगी घायल हो गए।

गनीमत यह रही कि उस समय मकान में कोई भी मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। चालक की पहचान मघर सिंह पुत्र जुल्फी राम निवासी चुवाड़ी और सहयोगी विनोद कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी लेच के रूप में हुई है।

टिपर को गिरता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक बजरी से लदे टिपर को लेकर मघर सिंह अपने सहयोगी विनोद कुमार के साथ जगत की ओर से जा रहा था। जगत गांव के पास पहुंचने पर अचानक सड़क का डंगा धंस गया और टिपर उत्तम चंद पुत्र भगत राम के मकान के लेंटर पर जा गिरा। इससे मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने सड़क हादसे की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...