संत निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का कुल्लू में होगा आगमन

--Advertisement--

Image

देहरा – हिमखबर – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के ऐतिहासिक रथ ग्राउंड मैं संत निरंकारी मिशन के सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का पावन आगमन होने जा रहा है.

इस संत समागम का आयोजन 24 मई मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रथ ग्राउंड कुल्लू मैं किया जाएगा.

इस संत समागम में सभी निरंकारी महात्मा व प्रभु प्रेमी भक्त सम्मिलित होकर सतगुरु माता जी के आशीष वचनों को श्रवण करेंगे निरंकारी मिशन का उद्देश्य यही रहा है कि प्रत्येक मनुष्य आपस में प्रेम एवं मिल बर्तन की भावनाओं को दृढ़ता प्रदान करते हुए प्रतिपल जीवन जिए हम सभी एक ही प्रभु परमात्मा की संतान हैं.

सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज अक्सर अपने प्रवचनों में यही समझाते हैं कि प्यार सुजाता है, गुलशन को और नफरत वीरान करें. संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागृति के साथ मानव कल्याण के लिए भी अनेक सेवाएं प्रदान करता आ रहा है.

जिसमें की रक्तदान शिविर निशुल्क नेत्र जांच शिविर वृक्षारोपण स्वच्छता अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी सेवाएं भी निरंतर जारी है. समाज कल्याण हेतु इन सभी सेवाओं में श्रद्धालु भक्त बढ़-चढ़कर अपना योगदान देते आ रहे हैं और यह सभी सेवाएं निरंतर जारी रहेगी.

जॉन नंबर 6 कुल्लू मंडी व लाहौल स्पीति के जोनल इंचार्ज आर के अभिलाषी ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आने की खबर सुनकर समस्त निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है.

इस आध्यात्मिक संत समागम में सभी को सादर आमंत्रित करते हुए जोनल इंचार्ज आर के अभिलाषी ने कहा कि सभी भक्त इस संत समागम में सम्मिलित होकर सतगुरु माता जी के दिव्य दर्शन एवं उनके पावन प्रवचनों से लावित होंगे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...