पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से बरामद की सवा दो किलोग्राम चरस

--Advertisement--

Image

हिमखबर – ब्यूरो रिपोर्ट

जिला मंडी के तहत पद्धर पुलिस ने चौहारघाटी के दो युवकों से 1.210 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार को आरोपित न्यायालय में पेश किए गए उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी पद्धर अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को पुलिस ने कमांद के समीप राक्ष नाला के पास नाका लगाया था।

इस दौरान बजौरा की तरफ से बाइक में सवार होकर आ रहे दो युवक अचानक पुलिस बल को देख भागने की फिराक में थे।पुलिस ने मुस्तैदी से काम करते हुए युवकों को धर दबोचा।

इस दौरान बाइक में पीछे बैठे युवक ने कंधे में लिए बैग को फेंकने की कोशिश की, जिसकी तलाशी लेने पर एक किलो 210 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपित की पहचान राजेश कुमार और निवासी बल्हधार डाकघर बथेरी सब तहसील कटौला के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों युवकों को मेडिकल परीक्षण करवाने उपरांत न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपितों को तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रोजगार अपडेट: ITI डिप्लोमा और अकाउंटेंट पदों के लिए 10 जुलाई को साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क अणु की प्राइवेट कंपनी मैसर्स विमांशु एलिवेटर एंड...

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...