यहां नशा कर स्‍कूल पहुंच गया जेबीटी शिक्षक, लोगों ने की शिकायत, कहा समय से पहले ही लगा देता है ताला

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

जिला सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल खाली में ग्रामीणों ने स्कूल के जेबीटी शिक्षक पर ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने का आरोप लगाया है।

लोगों ने यह भी कहा है कि अध्यापक स्कूल को समय से पहले ही बंद कर देता है, जिससे बच्चों को पढ़ाई बाधित हो रही है। आरोप लगाया कि शनिवार को भी अध्यापक ने लंच के बाद स्कूल को बंद कर दिया था। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताया है।

ग्रामीण सुरजीत सिंह, श्याम लाल, महेंद्र सिंह, रामशरण, लता देवी, तारा देवी और पूनम देवी ने बताया कि खाली स्कूल में जो अध्यापक तैनात किया हुआ है, वह नशा करके स्कूल आता है और बच्चों के अभद्र व्यवहार करता है।

यह भी आरोप है कि जब वे शनिवार को स्कूल गए तो शिक्षक लंच के बाद स्कूल बंद करके चला गया और बच्चे स्कूल के बाहर ही बैठे रहे। उन्होंने इस अध्यापक का तबादला करने की मांग की है।

क्या कहते हैं अधिकारी

वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर एसएसटी इंदू कौशल स्कूल पहुंची। इंदू कौशल ने बताया कि स्कूल बंद था। अध्यापक सरकारी कार्य के चलते रामशहर गया हुआ था।

उधर बीपीईओ दाता राम ने बताया कि खाली स्कूल का अध्यापक उन्हें सूचना देने के बाद आया था। स्कूल के भवन को लेकर कुछ लोगों ने नोटिस जारी किया है, जहां पर स्कूल बना है उस पर ग्रामीण अपना हक बता रहे हैं और विभाग से किराये की मांग कर रहे हैं। यही नहीं मल्टी टास्क वर्कर को लेकर भी खींचतान चली हुई है।

अध्यापक पर बिना वजह के दबाव बनाया जा रहा है।अध्यापक के खिलाफ कोई भी शिकायत आज तक नहीं मिली है।सीएचटी को स्कूल का औचक निरीक्षण करने को कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...