सोलर प्लांट में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

--Advertisement--

Image

रक्कड़- आशीष कुमार

रक्कड़ तहसील के चमेटी गांव में लगे 500 मेगावाट के सोलर प्लांट में शनिवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सोलर प्लांट में रखे कापर के तार प्लाई बोर्ड और सामान जलकर राख हो गया।

प्लांट के प्रबंधक निदेशक निर्मल जामला ने बताया कि शनिवार दोपहर को अचानक सोलर प्लांट के कर्मचारी का उन्हें फोन आया कि साथ लगते जंगल में लगी आग उनके सोलर प्लांट तक पहुंच गई है।

हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।

उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण किसी की साजिश भी हो सकती है। एक साल पहले ही इस प्लांट को लगाया गया था और अब इस स्थिति में नुकसान बहुत बड़ी क्षति है।

निर्मल जामला ने स्थानीय उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर से रक्कड़ में एक अग्निशमक केंद्र खोलने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटना पर समय रहते काबू पाया जा सके।

वहीं इस मामले में रक्कड़ थाने के एएसआई करण सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर घटनास्थल का दौरा किया गया है। अगर इस आग की घटना में किसी की साजिश हुई, तो कसूर बार को बख्शा नही जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...